सवाई माधोपुर : पति को फंदे पर झूलती मिली पत्नी, परिवार से अलग रह रहा था प्रेमी जोड़ा

By: Ankur Mon, 21 June 2021 11:45:58

सवाई माधोपुर : पति को फंदे पर झूलती मिली पत्नी, परिवार से अलग रह रहा था प्रेमी जोड़ा

सवाई माधोपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक प्रेमी जोड़ा शादी रचा अपने परिवार से अलग रहा रहा था और सोमवार को पति जब घर आया तो पत्नी फंदे पर झूलती मिली। सोमवार सुबह पति घर से नाश्ता लेने बाहर गया। वह जब घर पहुंचा तो उसने मृतका को नहीं पाया। जिसके बाद उसने उसे बाथरूम में देखा। जहां मृतका फंदे से लटकी मिली। पति ने शव को पडोसियों की सहायता से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा उर्फ विजेता घड़ी गांव थाना इलाके की रहने वाली है। उसका गांव के रघुवीर मीणा के साथ प्रेम प्रसंग था जिसके कारण वह अपने घर से भाग आई थी। जिस पर उसके घरवालों ने गुमशुदी का मामला रवाजंना थाने में दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे रघुवीर के साथ खोज लिया था, लेकिन कोर्ट में खुद की मर्जी से लड़के के साथ जाने व शादी कर लेने के बयान दिए थे। फिलहाल कुछ दिनों से वह व उसका पति सवाई माधोपुर शहर के घोसी मोहल्ले में रह रहे थे। पुलिस चौकी प्रभारी हनुमान ने बताया की मृतका के पति ऱघुवीर मीणा ने घटना की जानकारी सुबह 11 बजे कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़े :

# चित्तौड़गढ़ : 7 माह की गर्भवती के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पेट से गुजरा ट्रेलर और बच्चा आ गया बाहर, दोनों की मौत

# भीलवाड़ा : नाबालिग से बदसलूकी करना लड़के को पड़ा भारी, जूतों की माला पहना लोगों ने की पिटाई

# मध्यप्रदेश : पुलिस हिरासत से फरार हुए दुष्कर्मी ने फांसी लगा दी अपनी जान

# झारखंड : हैवानियत की हद हुई पार, नाबालिग लड़की के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म

# पंजाब : जान पर भारी पड़ा पिकनिक मनाना, पानी के तेज बहाव में बह गया एक युवक, दो की बची जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com